फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three youths who went to bathe after Holi drowned in Banganga

Siddharthnagar: होली के बाद स्नान करने गए तीन युवक बानगंगा में डूबे, लापता; गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

Wed, 08 Mar 2023 06:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Mar 2023 06:14 PM IST
सार

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। आसपास के गोताखोरों की मदद से वह बताए हुए स्थान पर तलाश करवाने लगे। लेकिन लेकिन शाम 5:30 बजे तक किसी का कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन
Three youths who went to bathe after Holi drowned in Banganga
धौलपुर में बच्चे डूबे - फोटो : Social Media

विस्तार

सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बाणगंगा नदी में बुधवार दोपहर होली खेलने के बाद नहाने गए तीन युवक डूब गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी हुई है। हालांकि  शाम साढे़ पांच बजे तक किसी का कोई पता नहीं चला है। प्रयास जारी है।
विज्ञापन


थाना चिलिहा क्षेत्र के बड़गो गांव निवासी अजीत सिंह, विक्की सिंह और सदर थाना क्षेत्र के भीमापार गांव निवासी उज्जवल जिन सभी की उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है। साथियों के साथ बुधवार को होली खेलने की बात कह कर घर से निकले थे। उनके साथ और युवा थे। बताया जा रहा है कि तीनों रंगो की होली खेलने के बाद शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बाणगंगा नदी में नहाने लगे। इसी बीच गहरे पानी में जाकर डूब गए। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी शोहरतगढ़ पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। आसपास के गोताखोरों की मदद से वह बताए हुए स्थान पर तलाश करवाने लगे। लेकिन लेकिन शाम 5:30 बजे तक किसी का कोई पता नहीं चला। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed