फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three teachers absent in inspection, sought clarification

निरीक्षण में तीन शिक्षक गैरहाजिर, स्पष्टीकरण मांगा

Mon, 01 Nov 2021 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Three teachers absent in inspection, sought clarification
निरीक्षण में तीन शिक्षक गैरहाजिर, स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन

डुमरियागंज। एसडीएम प्रमोद कुमार ने सोमवार को तहसील क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था हाल जाना। एमडीएम की गुणवत्ता भी परखी। इस दौरान तीन विद्यालयों में तीन अध्यापक गैरहाजिर थे, जिनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
एसडीएम प्रमोद कुमार सोमवार सुबह 10 बजे तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खोरिया रघुवीर सिंह में पहुंचे। शिक्षकों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। श्यामसुंदर गौतम सहायक अध्यापक अनुपस्थित थे। उसके बाद एसडीएम मेही हरदो प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे, जहां पर शिक्षक शर्मिला सिंह अनुपस्थित थीं। सेखुई प्राथमिक विद्यालय में भी एक सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। उसके बाद एसडीएम ने अनुपस्थित पाए गए अध्यापकों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय मेही हरदो और परसा में मिड डे मील की जांच की। क्वालिटी सही करने के लिए उन्होंने निर्देश दिए। एसडीएम प्रमोद कुमार ने शिक्षकों को सलाह दी कि भोजन बच्चों के साथ ही करें और भोजन बनाते समय सफाई और शुद्धता का ख्याल रखा जाए। एसडीएम ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन व्यवस्था की गुणवत्ता को सही करने के उद्देश्य से आगे भी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाह और विद्यालय से गैरहाजिर रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed