{"_id":"69ab15b1488d9743f107cb58","slug":"three-riders-seriously-injured-in-collision-between-two-bikes-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-154570-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो बाइकों की टक्कर में तीन सवार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो बाइकों की टक्कर में तीन सवार गंभीर रूप से घायल
Fri, 06 Mar 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के सोहास-लोटन मार्ग पर स्थित ग्राम सिंगरहा के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप घायल हो गए। शुक्रवार शाम चार बजे हुए इस हादसे में घायलों की गंभीर हालत देख सीएचसी लोटन से मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस घटनास्थल से दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी रामवृक्ष (35) पुत्र राजू लोटन थाना क्षेत्र के कर्मा गांव स्थित ससुराल आया था। वहां से अपने साले कर्मा गांव निवासी पंकज (25) पुत्र प्रभु दयाल को लेकर किसी काम से बाइक से सेमरहना चौराहे पर गया था। काम निपटा वापस कर्मा ससुराल लौट रहा था कि सामने से आ रहे बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र निवासी बाइक सवार सुनील (28) पुत्र मोहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। सुनील भी अपने ससुराल लोटन थाना क्षेत्र के सिंगरहा गांव निवासी मुनीब के यहां आया था।
दोनों बाइक की टक्कर में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर लोटन पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी लोटन ले आई। डाॅक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रभारी थानाध्यक्ष लोटन गोपाल यादव का कहना है कि पहले घायलों की जान बचाना जरूरी था। इसलिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। शेष कार्रवाई बाद में देखी जाएगी।