{"_id":"6a134945204a43b7f1028976","slug":"three-people-died-after-an-out-of-control-car-hit-a-vegetable-vendor-and-fell-into-a-pond-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158707-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सब्जी व्यापारी को टक्कर मार पोखरे में गिरी बेकाबू कार, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सब्जी व्यापारी को टक्कर मार पोखरे में गिरी बेकाबू कार, तीन की मौत
Mon, 25 May 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 25 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बढ़नी-शोहरतगढ़ मार्ग पर स्थित पड़रिया गांव के पास रविवार सुबह साढ़े पांच बेकाबू कार सड़क पार कर रहे सब्जी व्यापारी अब्दुल रहमान (45) को टक्कर मारते हुए पोखरे में जा गिरी।
इस हादसे में कार में सवार नौशाद अहमद (18) और निसार अहमद (38) के साथ सब्जी विक्रेता अब्दुल रहमान की मौत हो गई। वहीं, कार सवार रियाज अहमद (27) और असद अहमद (13) का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। एक ही गांव में दो लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया है।
जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धंधरी कलां के रहने वाले निसार अहमद (38) पुत्र मो. नजीर अपने ही गांव के नौशाद अहमद (18) पुत्र निजाम अहमद, रियाज अहमद (27) व असद अहमद (13) निजी काम से इटवा गए थे। रविवार को सुबह लगभग साढ़े पांच बजे लौट रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अभी वह क्षेत्र के बढ़नी-शोहरतगढ़ मार्ग पर स्थित पड़रिया गांव के पास पहुंचे थे कि उसी समय गांव के निवासी सब्जी विक्रेता अब्दुल रहमान (45) जिला मुख्यालय पर मंडी आने के लिए सड़क पार कर रहे थे। उन्हें बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर गई और अब्दुल रहमान को टक्कर मारते हुए हाईवे से पड़रिया जाने वाले मार्ग के पास स्थित पोखरे में जा गिरी।
हादसे में मौके पर ही नौशाद की मौत हो गई जबकि निसार और अन्य दोनों को लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां से पहले मेडिकल काॅलेज और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।