फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three people bought four pamphlets on the fourth day of nomination

Siddharthnagar News: नामांकन के चौथे दिन तीन लोगों ने खरीदे चार पर्चे

Fri, 03 May 2024 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 May 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three people bought four pamphlets on the fourth day of nomination

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में स्थित नामांकन स्थल पर तैनात रहे सुरक्षाकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन तीन दावेदारों ने चार पर्चे खरीदे। कलक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से अब तक 24 लोगों ने 38 नामांकन पत्र खरीदें हैं, जबकि अभी तक मात्र भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने पर्चा दाखिल किया है।

कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन कक्ष से बृहस्पतिवार को निर्दलीय अरुण प्रताप सिंह ने एक सेट पर्चा खरीदा, वहीं सपा से विभा शुक्ला ने दो सेट पर्चा खरीदा है। जबकि निर्दलीय सुनील देवा ने केवल एक सेट पर्चा खरीदा। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में शामिल जिले की एकमात्र डुमरियागंज सीट पर 25 मई को मतदान होगा। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से नामांकन, मतदान एवं मतगणना संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed