{"_id":"6467bd24754f2f810508cfd7","slug":"three-level-committee-will-inspect-the-laboratories-of-the-colleges-siddharthnagar-news-c-7-1-173794-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महाविद्यालयों की प्रयोगशालाओं का निरीक्षण करेगी त्रिस्तरीय कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महाविद्यालयों की प्रयोगशालाओं का निरीक्षण करेगी त्रिस्तरीय कमेटी
Fri, 19 May 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित प्रायोगिक विषयों की प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का निरीक्षण जून माह के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में त्रिस्तरीय कमेटी करेगी। जिसमें कुलपति, कुलसचिव व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी करेंगे। इस संबंध में कॉलेजों को पत्र जारी किया गया है।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से सिद्धार्थनगर सहित बस्ती, महराजगंज, संतकबीरनगर, बजरामपुर व श्रावस्ती जिले संबद्ध हैं। इन जनपदों में कुल 20 महाविद्यालयों में प्रायोगिक विषयों से संबंधित पढ़ाई होती है। इसके लिए प्रयोगशाला बनाई गई है। कालेजों में पठन-पाठन सहित अन्य व्यवस्थाओं की हकीकत जानकारी के लिए विवि प्रशासन ने त्रिस्तरीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी जून माह के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में महाविद्यालयों में स्थापित प्रयोगशाला व पुस्तकालय की निरीक्षण करेगी। कुलसचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विवि से संबद्ध छह जिलों के 20 महाविद्यालयों में प्रायोगिक विषयों की पढ़ाई होती है। इन कालेजों की प्रयोगशाला और पुस्तकालय का निरीक्षण जून माह में होना है।