{"_id":"63dab1c55c4fe23c0537179e","slug":"three-layer-monitoring-in-up-board-exam-siddharthnagar-news-gkp4660377136-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बोर्ड परीक्षा में तीन स्तर पर होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बोर्ड परीक्षा में तीन स्तर पर होगी निगरानी
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में तीन स्तर पर होगी निगरानी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तीन स्तर से मॉनिटरिंग की जाएगी। विद्यालय में लगने वाले सीसी कैमरे से जनपद के अलावा प्रदेश स्तर से लाइव रिपोर्टिंग की जाएगी। एक क्लिक पर किसी भी परीक्षा केंद्र को देखा जा सकेगा। इसके लिए डिवाइस को कनेक्ट किया जाएगा।
यूपी बोर्ड की इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा 16 फरवरी से आयोजित होगी। इसमें 63 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में 116 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सकुशल और नकलविहीन संपन्न हो सके, इसके लिए कई स्तर से निगरानी होगी। जिला स्तर पर जांच तो होगी ही। इसके साथ ही विद्यालयों में लगने वाले सीसी कैमरे में से तीन स्तर से मॉनिटरिंग की जाएगी।
विद्यालय, जनपद कंट्रोल रूम के अलावा प्रदेश मुख्यालय पर स्थित कंट्रोल रूम से लाइव निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरे को अपडेट किया जा रहा है। सभी विद्यालय की डिवाइस जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम से जुड़ी रहेगी। इसके साथ ही प्रदेश के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। वहां बैठे अधिकारी जनपद पर क्लिक करेंगे। इसके बाद किसी भी परीक्षा केंद्रों को देख सकेंगे। यह निगरानी इसलिए की जाएगी, जिससे किसी भी हाल में नकल न होने पाए। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा के लिए हर स्तर से मॉनिटरिंग की जाएगी। विद्यालय, जनपद और प्रदेश स्तर से लाइव मॉनिटरिंग करने की कवायद शुरू हुई है।