{"_id":"686c0489a1f47397f209b01a","slug":"three-injured-in-two-bike-collision-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-140777-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल
Mon, 07 Jul 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया क्षेत्र के ग्राम मुड़िला के पास सोमवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक सुरक्षित बच गया।
क्षेत्र के सिरवत गांव निवासी संदेश यादव, बिरजू और महेश बाइक से गौरा बाजार की तरफ से चिल्हिया आ रहे थे। अभी वह मुड़िला गांव के पास पहुंचे थे कि तभी चिल्हिया से गौरा बाजार की ओर जा रहे बाइक सवार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में संदेश यादव, बिरजू और महेश घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार युवक सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगो ने तीनों को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार कर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। चिल्हिया एसओ रामदेव ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।