फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   three dead bodies cremated together

सिद्धार्थनगर: एक साथ तीन शवों का हुआ अंतिम संस्कार, गांव में छाया मातम

Wed, 19 Oct 2022 05:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
three dead bodies cremated together
भनवापुर के भरवठिया मुस्तहकम में बने विवाह घर का निरीक्षण करती जिला अधिकारी की ओर से गठित टीम। संव - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव के तीन मृतकों के शव का अंतिम संस्कार डुमरियागंज स्थित राप्ती नदी के तट पर किया गया। इस दौरान मौजूद परिजन एवं ग्रामीण मातम में डूबे नजर आए। वहीं परिजनों को सांत्वना दे रहे लोगों के आंख में भी आंसू भरे थे।

विज्ञापन


डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम गांव के 45-50 लोग घर में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण गांव के विवाह घर में शरण लिए थे। रविवार रात 12 बजे विवाह घर का पिलर गिर गया था। उसमें दबकर राजसिंह चौहान (13) की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं पूनम (18) व रिंका (24) गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार को पूनम व रिंका की मौत हो गई थी। तीन लोगों की मौत से भरवठिया मुस्तहकम गांव के साथ ही पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन है।
विज्ञापन


दो बहनों की एक साथ उठी अर्थी
रिंका और पूनम दोनों की अर्थी एक साथ उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। अंतिम संस्कार के मौके पर उनके पिता बुद्धिराम के हाथ कांप रहे थे और आंसू रोक पाना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। यह बाढ़ उनके परिवार के लिए अभिशाप बनकर आई और बेटियों को छीन ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को मिलेगी मदद
भरवठिया मुस्तहकम के मृतकों के परिजनों को प्रशासन की तरफ से आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। एसडीएम कुणाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को आपदा राहत आर्थिक सहायता के तहत चार-चार लाख रुपये मिलेंगे। इसके लिए राजस्वकर्मी जरूरी प्रक्रिया पूर्ण कर रहे हैं।

जांच टीम ने खुदाई कर देखी भवन की गुणवत्ता
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया मुस्तहकम मेें रविवार रात विवाह घर का पिलर ढहने से तीन लोगों की मौत के मामले में सोमवार को अधिकारियों की टीम जांच करने पहुंची। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने इस मामले की जांच के लिए चार सदस्य टीम गठित की है। अधिकारियों ने भरवठिया स्थित बने विवाह घर पहुंची और खुदाई करवाई।


जांच टीम में जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विवेक कुमार राय, सहायक अभियंता जिला ग्राम विकास विभाग वेद प्रकाश खंड विकास अधिकारी भनवापुर धनंजय सिंह व मुख्य विकास अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने जांच के उपरांत बताया कि दो दिन के अंदर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी जाएगी। जो दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed