{"_id":"69a202d1a6cef5f0b302735e","slug":"three-crore-rupees-will-change-the-face-of-ramkola-nagar-panchayat-siddharthnagar-news-c-205-1-ksh1049-155572-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तीन करोड़ से बदलेगी रामकोला नगर पंचायत की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तीन करोड़ से बदलेगी रामकोला नगर पंचायत की सूरत
Sat, 28 Feb 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। नगर पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के अधीन तीन करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे नगर पंचायत क्षेत्र की 22 परियोजनाओं पर काम शुरू करा दिया गया है। अब नगर पंचायत की सूरत बदलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। स्वीकृत रकम से प्रमुख तौर पर जलनिकासी के लिए नाला-नाली का निर्माण और टूटी सड़कों की मरम्मत सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।
नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, नगर की आबादी करीब 69 हजार की है। नगर 21 वार्डों में फैला हुआ है। तमाम वार्डों में मूलभूत सुविधाएं जैसे जल निकासी के लिए नाला-नाली व टूटी पड़ी हुई हैं सड़कें,जिन्हें अब बनाए जाने का काम आरंभ कर दिया गया है। जिसे बरसात से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि लोगों को टूटी सड़कों पर जलभराव की होने वाली समस्याओं से निजात मिल जाए और उन्हें बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो। इस रकम से प्रत्येक वार्डों में कुछ न कुछ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिन वार्डों में जलजमाव की समस्या बनी हुई थी,उन्हें प्राथमिकता में शामिल कर जरूरत के मुताबिक नाला व नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इन सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है,कहीं कोई शिकायत मिलने पर तत्काल उसे जिम्मेदार मौका मुआयना कर सुधार कराने का काम कर रहे हैं।
इस संबंध में ईओ संंजय कुमार तिवारी ने बताया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता व मानक की लगातार कार्यस्थल का दौरा कर जायजा लिया जा रहा है। वार्ड में रहने वाले लोगों से संवाद स्थापित कर उनसे भी फीडबैक लेकर विकास के चल रहे कार्यों को और बेहतर करने की कोशिश की जा रही है,ताकि लंबे समय तक लोगों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।