फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   three child has disapeared

घर से स्कूल जाने के लिए निकले तीन छात्र शोहरतगढ़ से लापता

Sat, 10 Aug 2019 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
three child has disapeared
फोटो-
विज्ञापन

घर से स्कूल जाने के लिए निकले तीन बच्चे लापता
पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मदरहनाजनूबी के टोला पड़रहवा निवासी तीन बच्चे शुक्रवार सुबह सात बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकले, लेकिन देर शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे जिससे परिजन चिंतित हो गए। बच्चों के वापस न आने पर परेशान परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। अंत में ग्रामीणों के साथ थाने आकर परिजनों द्वारा मामले की सूचना दी। तहरीर पर शोहरतगढ़ पुलिस ने तीनों बच्चों के लापता होने के संबंध में केस दर्ज कर उनकी जुट गई है। 48 घंटे बाद भी तीनों बच्चों का कोई सुराग नहीं है।
पुलिस को दी गई तहरीर में परिजनों ने बताया है कि काजू गुप्ता (10) पुत्र बुधई गुप्ता शोहरतगढ़ स्थित शारदा पब्लिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। लवकुश गुप्ता (12) पुत्र भगवानदास गुप्ता आइडियल पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ छात्र है। सुकई विश्वकर्मा उर्फ प्रीत (11) पुत्र साधूसरन विश्वकर्मा दोनों बच्चों के साथ घर से स्कूल जाने के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब निकले थे।
विज्ञापन

एसओ अवधेशराज सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दोनों विद्यालयों में जाकर जानकारी ली गई। इस दौरान काजू गुप्ता व लवकुश दोनों बच्चे शुक्रवार को स्कूल नहीं आए थे। इनके साथ आया बच्चा सुकई उर्फ प्रीत पढ़ाई नहीं करता है। तीनों बच्चों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed