{"_id":"675dc606af63130aab074e76","slug":"three-cases-were-reported-in-dumariyaganj-one-was-resolved-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-128965-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डुमरियागंज में तीन मामले आए, एक का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डुमरियागंज में तीन मामले आए, एक का हुआ निस्तारण
Sat, 14 Dec 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना परिसर में शनिवार को थाना संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित की अध्यक्षता व प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी, निरीक्षक अपराध राकेश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में संपन्न हुआ। थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों को एसडीएम ने सुनकर उनका त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया।
शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन डुमरियागंज थाना परिसर में हुआ। इस दौरान तीन शिकायत प्रार्थना पत्र मिले, जिसमें से पुलिस विभाग से संबंधित एक मामले का निस्तारण मौके पर हो गया। वहीं, राजस्व से संबंधित दो मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने राजस्व व पुलिस विभाग के लोगों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए एवं शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने अधीनस्थों को तय समय-सीमा में शिकायत के निस्तारण के निर्देश दिए।