फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three boys were scorched after being struck by a wire from the top of the school's under-construction building.

स्कूल के निर्माणाधीन भवन के ऊपर से गए तार से करंट की चपेट में आकर तीन बालक झुलसे

Sun, 03 Oct 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three boys were scorched after being struck by a wire from the top of the school's under-construction building.
करंट की चपेट में आने से घायल शाकिर अली। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
स्कूल के निर्माणाधीन भवन के ऊपर से गए तार से करंट की चपेट में आकर तीन बालक झुलसे
विज्ञापन

परसा। बढ़नी ब्लॉक के धनौरा मुस्तकहम में संविलीयन पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनौरा मुस्तकहम के परिसर में बन रही नई बिल्डिंग के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तार से करंट की चपेट में आने से तीन बच्चे शनिवार को गंभीर रूप से झुलस गए। एक बालक का इलाज अभी भी शोहरतगढ़ स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।
लोगों के मुताबिक, कई बार ग्रामीणों और विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बिजली विभाग के अधिकारियों से लिखित व मौखिक रूप से सूचना देकर विद्यालय के ऊपर से गुजरने वाले हाई वोल्टेज तार को हटाने की मांग की मांग की थी। फिर भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के धनौरा मुस्तकहम के रहने वाले समीर अहमद (11) पुत्र जाकिर हुसैन, साकिर अली (11) पुत्र महबूब आलम व संदीप चौहान (12) पुत्र राम पुजारी शनिवार को विद्यालय के पास खेल रहे थे। एक बच्चा विद्यालय की दीवार के ऊपर चढ़ गया। ऊपर से बिजली के तार गुजरे हैं। खेलते-खेलते वह बालक तार से करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने बाकी बच्चे पहुंचे। फिर तीनों करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने तुरंत ही तीनों को शोहरतगढ़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां शाकिर अली का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य दोनों बालक इलाज करवाकर घर वापस आ गए। परिजनों ने बताया कि तीनों बालक खेलते-खेलते धनौरा मुस्तकहम में संविलीयन पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनौरा मुस्तकहम के परिसर में बन रही नई बिल्डिंग के ऊपर तार से करंट की चपेट में आने से तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।
गांव के ही रहने वाले राकेश चौधरी, सहुल खान, सुनील अग्रहरि, सहाबुल अली, जग्गी चौहान, फैसल, सहाबुद्दीन आदि ने बताया कि एक ही परिसर में प्राइमरी व उच्च प्राथमिक विद्यालय है और बगल में ही मदरसा भी है। संविलीयन पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनौरा मुस्तकहम के परिसर में बन रही नई बिल्डिंग के ऊपर से बिजली का तार गया हुआ है। कई बार ग्रामीणों और विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बिजली विभाग के जिम्मेदारों से तार हटवाने के लिए लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की। तार नहीं हटाया गया।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, बीएसए व विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता से अतिशीघ्र विद्यालय के ऊपर से जा रहे तार को हटवाने की मांग की है। खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक गौरीशंकर ने तहसील दिवस व और कई बार तार हटवाने की गुजारिश की है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्टीमेट भी बनवा लिया है। उन्हें शीघ्र ही तार हटवा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed