फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three advocates will be appointed in the Legal Services Authority

Siddharthnagar News: विधिक सेवा प्राधिकरण में नियुक्त होंगे तीन अधिवक्ता

Mon, 05 Feb 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Three advocates will be appointed in the Legal Services Authority
सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में तीन अधिवक्ताओं की नियुक्तियां होंगी। जिनमें चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल पद पर एक अधिवक्ता तैनात होंगे। साथ ही डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल पद पर एक व सहायक लीगल एंड डिफेंस काउंसिल पद पर दो अधिवक्ताओं की तैनाती होगी। इसके लिए 15 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

इन पदों पर दो वर्षों के लिए नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति के लिए अनुभव के साथ ही उत्कृष्ट कोटि का मौखिक व लिखित वार्तालाप की क्षमता, फौजदारी कानून की उत्कृष्ट जानकारी, बचाव अधिवक्ता के नैतिक कर्तव्यों की गहरी समझ एवं कम्प्यूटर ज्ञान होना आवश्यक है। इन्हें प्रतिमाह मानदेय भी देय होगा। आवेदन का निर्धारित प्रारूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अथवा जनपद एवं सत्र न्यायालय की वेबसाइट से प्राप्त करके उसे भरकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में 15 फरवरी तक कार्यालय अवधि में जमा करना होगा।
विज्ञापन

आवेदन में समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की प्रमाणित प्रति, अनुभव प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करके जमा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed