फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three accused of lynching arrested

Siddharthnagar News: पीटकर हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Jul 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three accused of lynching arrested
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर पुलिस ने नावडीह गांव में पीटकर व्यक्ति की हुई हत्या करने के तीन आरोपियों को बुधवार को दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसओ त्रिलोकपुर सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के नावडीह गांव निवासी निबाऊ यादव पर 15 जुलाई का हमला हुआ था। 17 जुलाई को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। पहले जानलेवा हमला करने सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया था। मौत के बाद हत्या की धारा को बढ़ा गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। बुधवार को सूचना मिली के आरोपी क्षेत्र के सोहना चौराहे के पास मौजूद हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके से आरोपी शेषराम यादव, अयोध्या उर्फ बेलाऊ यादव, चिन्नीलाल उर्फ चुन्नीलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शेष एक आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed