फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three absent without notice, cut salaries of teachers

बिना सूचना अनुपस्थित तीन शिक्षकों का वेतन काटा

Thu, 01 Sep 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Sep 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Three absent without notice, cut salaries of teachers
यह मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा का है। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए डीआईओएस सोमारू प्रधान ने चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले तीन शिक्षकों के वेतन काटने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही दो विद्यालय में अप्रशिक्षित शिक्षकों से शिक्षण कार्य कराते हुए पाए जाने पर प्रधानाचार्य को कड़़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने गुरुवार को 12.40 बजे अच्चुदानंद देवी प्रसाद पांडेय इंटर कॉलेज पेड़ारी का निरीक्षण किया। इस दौरान इस दौरान विद्यालय में प्राइमरी की पाठशाला चलता हुआ पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके साथ ही विद्यालय के स्टाफ रजिस्टर का अवलोकन किया। जिसमें 17 शिक्षकों में 9 को अप्रशिक्षित पाए जाने पर प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया कि क्यों विद्यालय में प्राइमरी की कक्षा चल रही और अप्रशिक्षित शिक्षक शिक्षण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अनिल राय उमावि भदवल बुजुर्ग का 12.36 बजे निरीक्षण किया। वित्तविहीन विद्यालय की मान्यता प्राप्त होने के बाद छात्रों की संख्या कम मिलने पर प्रधानाचार्य से छात्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। 1.10 बजे कृष्ण करूणाकरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकारपार का निरीक्षण किया। यहां शिक्षक रामनिवास के बिना किसी सूचना के गायब थे। कक्षा आठ की छात्रा से अंग्रेजी में सवाल पूछने पर सही जवाब नहीं देने पर शिक्षकों से शिक्षण कार्य में ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 1.57 बजे किसान इंटर कॉलेज खेसरहा का निरीक्षण किया। यहां प्रधानाचार्य आकस्मिक अवकाश पर मिले, जबकि प्रवक्ता रवींद्र सिंह व अशोक कुमार बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे। पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष उपस्थिति भी कम थी। उन्होंने बिना किसी सूचना के गायब शिक्षकों के वेतन काटने और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए औचक निरीक्षण किया जा रहा है। अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है। विद्यालय में नहीं जाने की आदत वाले शिक्षक विद्यालय जाना शुरू कर दें नहीं तो कार्रवाई तय है। शिक्षण कार्य में लापरवाही करने वालो बख्सा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed