{"_id":"577e841a4f1c1bd7497fad93","slug":"thousands-head-bowed-in-prostration-to-god","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदा के सजदे में झुके हजारों शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदा के सजदे में झुके हजारों शीश
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में ईदगाह के बाहर गले मिलते एसओ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक ईद का त्योहार गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। मस्जिदों, ईदगाहों में पूरी अकीदत और पाकीजगी से नमाज अदा करते हुए मुस्लिम बंधुओं ने मुल्क की तरक्की और अमन-शांति की दुआएं मांगी। साथ ही एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। फिजा में पूरे दिन इत्र की खुशबू के साथ सेवइयों की मिठास घुली रही। ईद मुबारक हर ओर गूंजता रहा।
बुधवार की शाम अंतिम रोजा इफ्तार के बाद से ही शुरू हुआ ईद का जश्न सुबह से ही चरम पर था। अलसुबह नहा-धोकर परिवार के पुरुष सदस्यों ने नए परिधान धारण किए। फिजा में इत्र की खुशबू बिखरते हुए ईदगाहों का रुख कर लिया।
ईद की नमाज सबसे पहले सुबह आठ बजे खजुरिया रोड स्थित बद्र स्कूल, सिद्धार्थ तिराहा मस्जिद, बांसी स्टैंड मस्जिद, सिसहनिया मस्जिद में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। नौ बजे बेलसड़ के ईदगाह में नमाज हुई। नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद जमील सिद्दीकी व ब्लाक प्रमुख शफीक अहमद ने सिसहनिया में नमाज अदा किया।
विज्ञापन
सबसे अधिक भीड़ मुख्यालय के बेलसड़ स्थित ईदगाह में देखने को मिली। नमाज के बाद रोजेदारों ने गरीबों के लिए जकात निकाली। कुछ ने फितरा वितरित किया। पूरे समय तक अधिकारी मौके पर डटे रहे। नमाज के दौरान पूरे समय पुलिस क्षेत्र में भ्रमण करती रही।