फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   thousand people thirsting for water

Siddharthnagar News: छह साल बाद भी हर घर जल योजना अधूरी पानी के लिए तरस रहे 10 हजार लोग

Fri, 17 Jul 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
thousand people thirsting for water

विज्ञापन
बिस्कोहर। हर घर तक साफ पेयजल पहुंचाने के लिए नगर पंचायत बिस्कोहर में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। करोड़ों खर्च बनाई गई टंकी से छह साल बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। इससे शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद दम तोड़ रही है।
नगर पंचायत बिस्कोहर में वर्ष 2019 में शुरू हुई इस परियोजना के शुरू न होने से करीब 10 हजार की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी का शिलान्यास 23 सितंबर 2019 को किया गया था। वर्ष 2021-22 में निर्माण कार्य पूरा भी हो गया लेकिन योजना का लाभ किसी को नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि परीक्षण के दौरान ही पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज की बात सामने आई और घरों तक पहुंचने के बजाय पानी सड़क पर ही बह गया।
विज्ञापन

विश्वनाथ नगर वार्ड के सभासद नृपेंद्र प्रताप सिंह, परशुराम नगर वार्ड की सभासद मंजू रानी जायसवाल, पंडित दीनदयाल नगर वार्ड के सभासद शाहिद और रामजानकी नगर वार्ड के सभासद मोहम्मद आसिफ एडवोकेट ने बताया कि जल निगम ने अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने के लिए मुख्य बाजार और गलियों की सीसी सड़कें तोड़ दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमानुसार सड़कों की मरम्मत करानी चाहिए थी लेकिन अब भी कई स्थानों पर सड़कें टूटी पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि परशुराम नगर, राम जानकी नगर, पंडित दीनदयाल नगर, अटल नगर, विश्वनाथ नगर और मालवीय नगर के आंशिक हिस्सों में रहने वाले लोग आज भी हैंडपंप व अन्य साधनों पर निर्भर हैं।
गर्मी के मौसम में पेयजल संकट और गहरा जाता है। अधिकतर घर में लगे हैंडपंपों का जलस्तर नीचे चले जाने से पानी बहुत मुश्किल से मिल पा रहा है, जिससे लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

ऐसे में हर घर जल योजना शुरू न होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। तत्कालीन जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जल निगम के अधिकारियों को जल्द जलापूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed