{"_id":"62015d7e6506bd5ca2272591","slug":"thieves-took-away-cash-jewelry-and-cc-camera-system-from-the-shop-siddharthnagar-news-gkp4262065159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से नकदी, गहने और सीसी कैमरे का सिस्टम ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से नकदी, गहने और सीसी कैमरे का सिस्टम ले उड़े चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान से नकदी, गहने और सीसी कैमरे का सिस्टम ले उड़े चोर
परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित सराफा की दुकान का रविवार रात चोरों ने शटर को सरिया से ऊपर उठाकर चोरी की। दुकान से आभूषण और नकदी की चोरी हुई है। चोर, सीसी कैमरा का सिस्टम भी उखाड़ ले गए।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव निवासी सुनील वर्मा की ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर कठेला रोड पर सराफा की दुकान है। मोहित के मुताबिक, रविवार को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुनील के मुताबिक, सोमवार को वह दुकान के पास पहुंचे तो शटर खुला हुआ था और दुकान से सामान चोरी हो गए थे।
चोर, नकदी और आभूषण के साथ ही दुकान में लगे सीसी कैमरे का डीवीआर, वाईफाई सेट और सीटीएच बॉक्स भी उठा ले गए। दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसएचओ ढ़ेबरुआ ब्रह्मा गौड़ ने कहा कि मामले की जानकारी है। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।