{"_id":"678d3aec7aacd03b2e05faa0","slug":"thieves-stole-goods-from-ayurvedic-hospital-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-130995-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आयुर्वेदिक अस्पताल से चोरों ने उड़ाया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आयुर्वेदिक अस्पताल से चोरों ने उड़ाया सामान
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चोर शनिवार रात अस्पताल का ताला तोड़कर कुर्सी, स्टूल आदि सामानों उठा ले गए। फार्मेसिस्ट ने शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फार्मेसिस्ट के मुताबिक इसके पहले भी अस्पताल का दो बार ताला तोड़कर चोर सामान उठा ले गए, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
क्षेत्र के परसा स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के फार्मेसिस्ट जयप्रकाश त्रिपाठी ने शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि अस्पताल में चोरों ने शनिवार की रात ताला तोड़कर कुर्सी, स्टूल, आला आदि चोरी कर लिया। इसके पहले नौ फरवरी व 28 मई को भी चोरों ने अस्पताल का ताला तोड़कर दो पंखा, तीन एग्जास्ट फैन, टोंटी सेट व कुर्सी उठा ले गए थे। इसकी सूचना थाने पर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। फार्मेसिस्ट ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में एसएचओ विंध्येश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। उचित कार्रवाई की जाएगी।