{"_id":"69a499e1652f15e775070de5","slug":"thieves-entered-the-house-through-the-roof-and-stole-jewellery-worth-lakhs-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154355-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के आभूषण उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों के आभूषण उड़ाए
Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बयारी गांव में शनिवार रात घर में छत के रास्ते से दाखिल हुए चोर अलमारी से नकदी समेत लाखों के आभूषण समेट ले गए। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह हुई तो पुलिस को जानकारी दी। चोरी की वारदात से गांव के लोग दहशत में है।
क्षेत्र के बयारी गांव निवासी सुनील दत्त मिश्र के अनुसार रोज की तरह शनिवार को खा-पीकर सो गए थे। रात में किसी समय छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने दरवाजे को तोड़कर अंदर रखी आलमारी और बक्से में रखे नकदी और सोने-चांदी के जेवर उड़ा दिए। इस बात की जानकारी उन्हें सुबह उठने पर हुई। कमरे में अलमारी आदि के हालत देखकर वह सन्न रह गए। सुनील दत्त मिश्र के मुताबिक नकदी व जेवर मिलाकर लगभग 10 लाख रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है।
इस संबंध में एसओ रवींद्र सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी है। तहरीर नहीं मिली है।