फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Thieves entered the house by breaking the latch of the gate and stole cash and jewellery.

Siddharthnagar News: गेट की कुंडी तोड़ घर में घुसे चोर, नगदी व जेवर खंगाला

Mon, 07 Oct 2024 05:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 Oct 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house by breaking the latch of the gate and stole cash and jewellery.
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कटरिया बाबू गांव में शनिवार को चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर में रखे 20 हजार नकदी समेत जेवर लेकर फरार हो गए। सुबह जगने पर परिजनों को चोरी के घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कटरिया बाबू गांव निवासी वंश गोपाल यादव ने रविवार को त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर दिया है। तहरीर में पीड़ित ने बताया है कि शनिवार को देर शाम परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर कुछ परिवार गांव में स्थित दूसरे घर पर सोने चले गए और कुछ सदस्य मुख्य दरवाजे पर ताला लगा कर बगल कमरे में सो गए। रविवार सुबह गांव के बाहर उत्तर तरफ चकरोड़ पर सामान बिखरा देख लोग चर्चा करने लगे। इसी बीच दूसरे कमरे में सो रहे लोग जगे तो देखा दरवाजे का कुंडी काटकर तोड़ दिया गया था। अंदर जा कर देखा तो संदूक, अटैची आदि चोरी थे। जो गांव के बाहर टूटा मिला, उसमें रखा नगदी समेत सोने चांदी के जेवर गायब था। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विजय शंकर सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है, मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed