फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Thieves broke in and took away cash and jewelery

Siddharthnagar News: सेंध लगाकर नकदी और आभूषण उठा ले गए चोर

Wed, 13 Mar 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke in and took away cash and jewelery
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के परिगवा गांव में सोमवार की रात चोर ने एक घर के पीछे दीवाल में सेंध लगाकर नकब तीन लाख रुपये से अधिक के आभूषण और नकदी समेट ले गए। बक्सा गांव दक्षिण स्कूल पास ले जाकर फेंक दिया। आशंका है कि बक्सा का ताला गांव के बाहर लेकर जाकर तोड़े हैं। पीड़ित ने चोरी घटना की जानकारी मंगलवार सुबह पुलिस को दी। मौके पर पुलिस व फारेंसिक टीम ने चोरी हुए समान व नकदी की जानकारी लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के परिगवा निवासी पुददन यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रोज की तरह सोमवार को खाना खाकर नौ बजे सो गए थे। रात में चोरों ने मेरे घर के पीछे से दिवाल में नकब काटकर घर मे घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे छह बक्से को उठा कर गांव के दक्षिण तरफ स्थित स्कूल के पास ले जाकर सभी बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का तीन मंगलसूत्र, सोने का झाल और 50 हजार नकद रुपये उठा ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उनके नाती का 28 जून को शादी तय है। उसी की तैयारी में आभूषण की खरीदारी हुई थी। इस चोरी की घटना में गांव एक व्यक्ति शामिल है। इन्होंने ने ही अपने कुछ सहयोगियों से घर में चोरी करवाई है। शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी हुए मामले की जानकारी है। मौके पर पुलिस टीम जांच कर कार्रवाई जुट गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed