फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   They stole the contractor's car and fled, tried to crush the police in Gonda

Siddharthnagar News: ठेकेदार की कार चोरी कर भागे, गोंडा में पुलिस को कुचलने की कोशिश

Sat, 22 Mar 2025 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
They stole the contractor's car and fled, tried to crush the police in Gonda
गोंडा के छपिया में रात में एसयूवी रोकने का प्रयास करते पुलिसकर्मी। स्रोत: वीडियोग्रैब 
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर/ गोंडा। इटवा थाना क्षेत्र के ब्लॉक परिसर में खड़ी एक्सयूवी चुराकर भागे बदमाशों को गोंडा की पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की। बैरियर तोड़ते हुए बदमाशों ने भागने की कोशिश की, पुलिस पर रिवाल्वर की बट से हमला करके घायल कर दिया और फरार हो गए। मनकापुर के कटी तिराहे पर शुक्रवार रात इस वारदात के बाद पुलिस बदमाशों को पकड़ने में लगी है। वहीं इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है कि आखिर गाड़ी चोरी करने वाले कौन थे और ठेकेदार की गाड़ी को ही क्यों चुराई।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के कठेला समय माता झाकहियां गांव निवासी इसरार अहमद जिला पंचायत सदस्य के साथ ही बड़े कारोबारी व ठेकेदार हैं। शुक्रवार शाम चार बजे वह इटवा ब्लॉक के सामने अपनी एसयूवी कार खड़ी कर नमाज पढ़ने गए थे। तभी वह चोरी हो गई। इसरार का मोबाइल फोन व लाइसेंसी रिवाॅल्वर भी कार में रखी थी। पुलिस कंट्रोल रूम में एसयूवी चोरी की सूचना दी गई। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी। बदमाशों के गोंडा की तरफ भागने की सूचना पर खोड़ारे, छपिया व मनकापुर पुलिस को सक्रिय किया गया।
विज्ञापन

रात करीब 12:05 बजे मनकापुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश सिंह, उपनिरीक्षक पिंटू कुमार यादव, योगेश कुमार यादव, मुख्य आरक्षी रवीश कुमार, सुरेश कुमार गुप्ता, आरक्षी दुर्गेश कुमार चौधरी व रवि सिंह ने कटी तिराहा रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर बंद कराकर कार रुकवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को एसयूवी से कुचलने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने गड्ढों में कूदकर जान बचाई। इसके बाद बदमाश बलरामपुर की तरफ भाग निकले। पुलिस ने दतौली चौकी की पुलिस को सक्रिय किया तो उपनिरीक्षक राम विनय राय, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार कनौजिया व आरक्षी उमेश यादव ने कुड़ासन बाजार में धानेपुर तिराहे पर एसयूवी रुकवाने की कोशिश की। मगर बदमाश बैरियर तोड़कर भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने रास्ते से हटकर जान बचाई।
एक बैरियर एसयूवी में फंस गया। कुछ दूर जाने के बाद विसुही नदी पुल के पास बदमाश एसयूवी खड़ी करके झाड़ियों में कूद गए। एसयूवी का पीछा कर रहे हेड कॉंसटेबल रवीश कुमार ने झड़ियों में भागे बदमाश को करीब 200 मीटर तक दौड़ाया। मगर बदमाश रिवॉल्वर की बट से सिर पर हमला कर भाग गया।

मनकापुर इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने बताया कि घायल हेड कॉंसटेबल रवीश कुमार का सीएचसी में उपचार कराया गया। एसयूवी बरामद करके अज्ञात बदमाश के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed