फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   They are sweating for the gold medal, will show their strength from 13

Siddharthnagar News: स्वर्ण पदक के लिए बहा रहीं पसीना, 13 से दिखाएंगे दमखम

Mon, 09 Jun 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 09 Jun 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
They are sweating for the gold medal, will show their strength from 13
- जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली है राज्यस्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

- तैराकी में 19 तो टेबल टेनिस में नौ खिलाड़ियों को मिलेगा गोल्ड

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को लेकर महिला खिलाड़ी प्रतिदिन प्रैक्टिस कर रही हैं। इस बार आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय महिला तैराकी और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को 19 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।
जिले में पहली बार राज्यस्तरीय महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हाे रहा है। जबकि, तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन पिछले दो वर्षों से हो रहा है। इस बार केवल महिला तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर जिलास्तरीय चयन ट्रायल भी करवाया गया है। इसमें मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, जिले के अन्य मंडल से खिलाड़ियों के नहीं आने से सभी खिलाड़ियों को मंडल स्तर भी जल्द ही चयन कर लिया जाएगा। उसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पाएंगी। स्टेडियम में दोनों खेलों में गोल्ड लाने के लिए प्रतिदिन महिला खिलाड़ी पसीना भी बहा रही है। प्रशिक्षक खिलाड़ी को फिजिकल प्रैक्टिस भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में राज्य के सभी मंडलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को गोल्ड मिलेगा। इस बार तैराकी में 19 व टेबल टेनिस में नौ गोल्ड मेडल वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed