{"_id":"6736445acece242edb01a5e4","slug":"there-will-be-strong-security-arrangements-in-banganga-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-127246-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाणगंगा में रहेगा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाणगंगा में रहेगा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
Fri, 15 Nov 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। बानगंगा बैराज घाट पर कार्तिक पूर्णिमा को लेकर घाट पर बैरिकेडिंग, टेंट, महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए ब्यवस्था, लाइट की व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली गई है। घटनाओं के मद्देनजर इन्हीं लोगों की ओर से 10 मछुआरों की व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे।
कार्तिक पूर्णिमा पर आस्थावानों के स्नान लिए शोहरतगढ़ के बानगंगा नदी में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दानपुण्य करेंगे। इस दिन एक दिवसीय बानगंगा से चार किलो मीटर की दूरी पर लेदवा घाट पर भव्य मेला का भी आयोजन किया जाता है। क्षेत्र के लोग स्नान कर मेले में खरीदारी व मनोरंजन का लुप्त उठाते है। बानगंगा बैराज पर समाज सेवी रामू यादव सहित उनके अन्य सहयोगी घाट की तैयारी में कई कार्य पूर्ण कर चुके हैं। शेष तैयारी के लिए जुटे हुए है। इस संबंध में सीओ सुजीत राय ने बताया कि क्षेत्र संभ्रांत व्यक्ति की मदद से घाट पर श्रद्धालु की व्यवस्था के तैयारी करवाई जा रही है। और श्रद्धालु की सुरक्षा के पुलिस तैनात कर दी गई है। नाव और गोताखोर की तैनाती की गई है।