फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There will be an infighting in 45 seats between five parties

पांच दलों के बीच 45 सींटों पर होगा घमासान

Sat, 16 Jan 2021 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
There will be an infighting in 45 seats between five parties
पांच दलों के बीच 45 सीटों पर होगा घमासान
विज्ञापन

सभी दलों ने जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ने के दावेदारों से मांगे आवेदन
चुनाव के लिए अभी से जिताऊ उम्मीदवारों की खोज में जुटे राजनीतिक दल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कहने को तो पंचायत चुनाव होने वाले हैं। लेकिन, राजनीतिक दलों की तैयारी ऐसी है कि जैसे 2022 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल हो। जिला पंचायत की 45 सीटों पर अपने कार्यकर्ताओं को जीत दिलाने के लिए प्रमुख पांच दलों ने कमर कस ली है जिससे इस चुनाव में घमासान होना तय हो चुका है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मार्च और अप्रैल में होना तय है। इसमें सभी राजनीतिक दल जिला पंचायत सदस्य पद पर अपने समर्थक दावेदार को चुनाव जिताने की रणनीति पर अमल करते दिख रहे हैं। सत्ताधारी भाजपा ने सभी सीटों पर संभावित दावेदारों के आवेदन लेने के साथ ही उनका फीडबैक भी लेना शुरू कर दिया है। सपा ने बैठक कर सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने के साथ ही उनकी जीत पक्की करने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस, बसपा और आप ने भी पार्टी समर्थित दावेदारों के आवेदन मांगे हैं और सभी सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ाने की जोर-शोर से तैयारी तेज कर दी है। सभी दलों ने पंचायत चुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल मानकर पूरी ताकत झोंक दी है। यहां तक कि कुछ दलों ने इस चुनाव में सफलता पाने वाले कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में भी विशेष तरजीह देने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

आप भी दमदारी से लड़ेगी पंचायत चुनाव
2014 के लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य से गायब हो चुकी आम आदमी पार्टी ने भी पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ने की घोषणा कर दी है। पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल के उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने के एलान के बाद कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। जिलाध्यक्ष धीरज गुप्ता ने बताया कि जिला पंचायत की सभी सीटों पर कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे गए हैं। इनमें जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ जिला पंचायत के ही घोषित होंगे समर्थित प्रत्याशी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक साथ चार पदों के लिए मतदान होगा। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदाताओं को बैलेट पेपर पर वोट देने होंगे। इसमें सिर्फ जिला पंचायत सदस्य पद के लिए ही राजनीतिक दल समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारते हैं। बाद में राजनीतिक दलों की तरफ से क्षेत्र पंचायत सदस्य के बीच होने वाले ब्लॉक प्रमुख पद और जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी समर्थित दावेदारों को चुनाव में उतारा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed