फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There will be a 50 bed mini district hospital in Bansi

Siddharthnagar News: बांसी में होगा 50 बेड का मिनी जिला अस्पताल

Thu, 12 Dec 2024 12:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 12 Dec 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
There will be a 50 bed mini district hospital in Bansi
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील मुख्यालय पर 50 बेड का मिनी जिला अस्पताल संचालित किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार देर शाम तीन सर्जन सहित 11 डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई। इसके अस्तित्व में आने से बांसी के अलावा डुमरियागंज और इटवा क्षेत्र की 10 लाख से अधिक आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

मरीज माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज न जाकर यहीं पर इलाज और जरूरत पर सर्जरी करवा सकेंगे। क्योंकि, जो तीन सर्जन तैनात किए गए हैं, वह सर्जरी के माहिर माने जाते हैं। वहीं, अस्पताल को मॉडल के रूप में विकसित किया गया है, जो सभी सुविधाओं से लैस है।
विज्ञापन

जिले की आबादी तकरीबन 30 लाख के करीब पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य सेवाओं जिस प्रकार से होनी चाहिए वह जिले में नहीं थी। जिला अस्पताल से माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज बना तो लोगों को लगा कि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं तो बेहतर हुईं, लेकिन जिला अस्पताल का अस्तित्व ही समाप्त हो गया था। वहीं, बांसी, इटवा और डुमरियागंज तहसील मुख्यालय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं न होने से मरीजों को बस्ती या फिर जिला मुख्यालय पर इलाज के लिए जाना पड़ रहा है।
इसमें आने-जाने में मरीजों को बहुत परेशानी होती है। दौड़भाग भी बढ़ जाती है। बावजूद इसके उनका इलाज हो जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है। बांसी में मिनी जिला अस्पताल शुरू हो जाने के बाद अब इन तीन तहसील के मरीजों को इलाज में परेशानी नहीं होगी। बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को ध्वस्त करके मॉडल अस्पताल बनाया गया है। इसे मिनी जिला अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है।
तीन तहसील क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके और भागदाैड़ न करना पड़े। इसके लिए मंगलवार देर रात एक साथ 11 डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई। इसमें चार सर्जन भी शामिल हैं। अस्पताल में ओटी की व्यवस्था अच्छी है। ऐसे में सर्जरी में लोगों को सहूलियत मिलेगी। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में लगभग 10 लाख की आबादी के लिए यह अस्पताल सुविधाओं का केंद्र रहेगा।

इस संबंध में सीएमओ डॉ. आरके चौरसिया ने बताया कि बांसी अस्पताल के लिए डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई। अब वहां पर लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed