{"_id":"69d7f9e347c405e39f01bebe","slug":"there-was-commotion-and-tension-over-the-allegation-of-selling-smack-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-156349-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्मैक बेचने के आरोप में हुआ हंगामा, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्मैक बेचने के आरोप में हुआ हंगामा, तनाव
Fri, 10 Apr 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
बढ़नी, सिद्धार्थनगर। कस्बे के लोहिया नगर की एक गली में स्मैक बेचने के आरोप को लेकर मंगलवार रात जमकर हंगामा हो गया। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने एक परिवार पर नशे का कारोबार करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
स्थानीय निवासी राजीव शर्मा और अभिषेक शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार लिखित शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि मोहल्ले में लंबे समय से बाहरी लोगों का आना-जाना बना रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद यादव ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ह