फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There was chaos in the family of ADM's gunner who was buried under the wall

Siddharthnagar News: दीवार के नीचे दबे एडीएम के गनर के परिवार में मचा कोहराम

Thu, 14 Aug 2025 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
There was chaos in the family of ADM's gunner who was buried under the wall
पिकौरा बख्श मोहल्ले में दिवंगत विक्रम प्रसाद यादव के घर में पसरा मातम- संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। गोरखपुर में वन विभाग के कार्यालय की दीवार के नीचे दबकर जान गंवाने वाले शहर के पिकौरा बख्श मोहल्ले के निवासी हेड कांस्टेबल विक्रम प्रसाद यादव के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बेटे के गम में उनकी मां कैलाशा देवी की हालत बेहद खराब है। वह मुंह से कुछ बोलना तो चाह रही हैं, मगर जुबान साथ नहीं दे रही है। पिता हीरालाल, छोटा भाई राम ललित, पत्नी नीलम, तीनों बेटे आकाश, विकास और राज रो-रोकर बेहाल हैं।

पिता ने बताया कि मंगलवार की सुबह नौ बजे उन लोगों को घायल होने की सूचना मिली। मगर वहां पहुंचने पर पता चला कि उनकी सांस रुक चुकी है। देर रात शव घर लाने के बाद मूड़घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार के लोगों को इस बात का मलाल है कि कोई भी स्थानीय अधिकारी उन लोगों को सांत्वना देने नहीं पहुंचा। बता दें कि गांधीनगर के पिकौरा बख्श निवासी हीरालाल यादव के बेटे विक्रम प्रसाद यादव 1998 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। हेड कांस्टेबल पद पर उनकी तैनाती गोरखपुर में थी और वह एडीएम एफआर के गनर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed