{"_id":"67363d27d1b1de43c0066324","slug":"there-was-a-rise-in-paddy-procurement-in-the-second-week-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-127247-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दूसरे सप्ताह धान खरीद में दिखी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दूसरे सप्ताह धान खरीद में दिखी तेजी
Thu, 14 Nov 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर। धान खरीद केंद्रों पर दूसरे सप्ताह में धान खरीद में तेजी दिखी है। तीन धान खरीद केंद्रों पर 32 किसानों से 2340 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। अगले सप्ताह में और तेजी से धान खरीद होने की उम्मीद है।
नवीन मंडी स्थल सहियापुर में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित राजकीय धान खरीद के तीन धान खरीद केंद्र खुले हैं। केंद्र खुलने के पहले सप्ताह के सापेक्ष दूसरे सप्ताह में धान खरीद अच्छी हुई है। सहियापुर मंडी परिसर के नाम से स्थापित धान क्रय केंद्र पर अब तक 12 किसानों से 600 क्विंटल धान की खरीद हुई, वहीं भनवापुर के नाम से भी एक धान क्रय केंद्र खुला है। इस केंद्र पर 13 किसानों से 1180 क्विंटल धान की खरीद हुई है।
डुमरियागंज मंडी सहियापुर बी के नाम से भी एक धान क्रय केंद्र खुला है। इस केंद्र पर 7 किसानों से 560 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। क्रय केंद्र प्रभारी धीरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि मौसम सही होने के बाद अगले सप्ताह तक और तेजी से धान खरीद होने की उम्मीद है।ड