फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There is traffic jam every day due to the arbitrariness of taxi drivers.

Siddharthnagar News: टैक्सी चालकों की मनमानी से रोज लगता है जाम

Sat, 22 Jun 2024 02:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
There is traffic jam every day due to the arbitrariness of taxi drivers.

विज्ञापन
-डुमरियागंज में स्थायी टैक्सी स्टैंड न होने से राहगीर परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। नगर मेें प्रमुख मार्गों व चौराहों पर टैक्सी व ऑटो चालकों की मनमानी के चलते जाम की समस्या बनी रहती है। कोई स्थायी स्टैंड न होने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।

नगर में लोगों को आए दिन जाम से जूझना पड़ता है। हालत यह है कि प्रमुख मार्गों व चौराहों पर पुलिस की अनदेखी से जगह-जगह ऑटो खड़े रहने से आवागमन बाधित हो रहा है। बावजूद इसके आज तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है। नगर में ऑटो-टैक्सी दिन भर सड़कों पर फर्राटा भरते रहते हैं, लेकिन इन वाहनों को खड़े करने के लिए कोई भी स्थायी ऑटो स्टैंड नहीं है। इसके चलते मंदिर चौराहा, बजरंगी चौक, बैदौलागढ़, शाहपुर में जगह-जगह वाहनों को खड़ा कर देने से आवागमन में रुकावट पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

---------
नगर पंचायत क्षेत्र में जमीन न होने की वजह से स्थायी स्टैंड की व्यवस्था नहीं हो पाई है। आसपास जमीन की तलाश कर स्टैंड के लिए चिह्नित किया जाएगा, ताकि कस्बे में आवागमन आसान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेश प्रताप, ईओ, नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed