फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There is peace in the state like the land of Lord Buddha: Brajesh Pathak

भगवान बुद्ध की धरा की तरह प्रदेश में भी है शांति : ब्रजेश पाठक

Mon, 08 May 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
There is peace in the state like the land of Lord Buddha: Brajesh Pathak
नौगढ़ तहसील में आयोजित जनसभा में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को माला पहनाकर स्वागत करते सांसद जगदं
सिद्धार्थनगर। भगवान बुद्ध की धरा सिद्धार्थनगर शांति का संदेश देती है। प्रदेश में भी शांति है, क्योंकि अब यहां के अपराधी या तो जेल में हैं या मारे जा चुके हैं। प्रदेश के विकास के साथ-साथ गरीबों का भी विकास हो रहा है। ये बातें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को तहसील परिसर में भाजपा प्रत्याशी गोविंद माधव के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले केंद्र सरकार और 2017 से पहले राज्य सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त रहे, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही देश प्रदेश का विकास व भारत माता की धूमिल हुई छवि को सुधारा गया। पहले गरीबों के हिस्से का पैसा भ्रष्ट सरकारों के लोग खा जाते थे। नगर के चौमुखी विकास के लिए निकायों में भी अपनी सरकार बनानी होगी। उन्होंने ब्राह्मण मतों को सहेजने की कोशिश करते हुए कहा कि मेरे अपने लोग भाजपा प्रत्याशी गोविंद माधव की जीत के लिए मतदान करें। पूर्व मंत्री धनराज यादव की तरह गोविंद भी ईमानदार व कर्मठ हैं।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत से देश व प्रदेश के साथ ही नगर का भी विकास होगा। भाजपा जितनी मजबूत होगी, नगर, प्रदेश सहित देश का विकास उतना ही तेज गति से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, संजीव राय, एसपी अग्रवाल, अभिषेक पाल, राधा रमण त्रिपाठी, सत्यप्रकाश राही, फतेहबहादुर सिंह, विजय सिंह, दीपक मौर्या, आर्चिशमान मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed