फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There is no gym facility, athletics players practice in the field

Siddharthnagar News: जिम की सुविधा नहीं, फील्ड में प्रैक्टिस करते हैं एथलेटिक्स के खिलाड़ी

Sun, 27 Jul 2025 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
There is no gym facility, athletics players practice in the field
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम। फाइल फोटो
-जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम लगवाने के लिए भेजा गया था प्रस्ताव
विज्ञापन


-जिम नहीं लगने से आधे अधूरे सामानों से प्रैक्टिस करते हैं खिलाड़ी


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिम की सुविधा न होने से खिलाड़ियों को फिजिकल प्रैक्टिस करने प्राइवेट जिम में जाना पड़ता है। इससे खिलाड़ियों को परेशानी होती है। वहीं सबसे अधिक समस्या एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को हो रही है। सीमित संसाधनों में उन्हें शाम को प्रशिक्षण लेना पड़ता है।



स्टेडियम में प्रतिदिन 50 से अधिक खिलाड़ी एथलेटिक्स का प्रशिक्षण लेते हैं। वहीं अन्य खेलों के खिलाड़ी भी प्रशिक्षण लेने आते हैं। ऐसे में इन सभी खिलाड़ियों को फिजिकली फिट रहने के लिए जिम का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में इन सभी खिलाड़ियों को जिम का प्रशिक्षण लेने के लिए निजी जिम सेंटर में जाना पड़ता है। इससे उन्हें 500 से लेकर एक हजार रुपये तक का हर माह शुल्क देना पड़ता है। इससे इन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


स्टेडियम में जिम का सेटअप करवाने के लिए कई बार पत्राचार भी किया गया है, लेकिन फाइलों में ही पत्राचार होने से खिलाड़ियों को जिम कि किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिल पा रही है। खिलाड़ियों ने बताया कि जिम की सुविधा न होने से कई खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में असुविधा होती है। ऐसे में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------

वर्जन



जिम के सामान के लिए कई बार पत्राचार किया गया है। जगह के अभाव में व्यवस्था नहीं हो पाई थी। जल्द ही जिम का प्रस्ताव पास करवाकर सेटअप तैयार करवाया जाएगा।

-आशुतोष अग्निहोत्री, क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed