फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There is no direct train for western UP, there is a problem

Siddharthnagar News: पश्चिमी यूपी के लिए नहीं है सीधी ट्रेन, होती है समस्या

Tue, 01 Aug 2023 10:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 01 Aug 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
There is no direct train for western UP, there is a problem
सिद्धार्थनगर। पश्चिमी यूपी के सबसे अधिक अधिकारी व कर्मचारी जिले में कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें छुट्टियों में घर जाना हो तो जिले से कोई भी ट्रेन जनपद से मुरादाबाद के लिए नहीं जाती है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्री गोरखपुर या लखनऊ से यात्रा करने के लिए मजबूर होते हैं, जिससे यात्रियों को अधिक किराया देकर यात्रा करना पड़ता है।
विज्ञापन


जिले के सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों में सबसे अधिक कर्मचारी पश्चिमी यूपी से है, जो जिन्हें हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, के लिए यात्रा करना पड़ता है। जिले से एक भी ट्रेन इन शहरों से होकर नहीं जाती है, जिससे यात्रियों को गोरखपुर व लखनऊ पहुंचकर यात्रा करनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

जिले में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि परिवार से मिलने जाना हो या उन्हें अपने पास बुलाना हो तो कोई भी ऐसा ट्रेन नही हैं, जिससे लोगों को अपने पास बुलाने में आसानी हो। जिले से दिल्ली के लिए तीन ट्रेन जाती हैं, इन्हीं ट्रेनों में से कोई एक ट्रेन लखनऊ से बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ के लिए चलाई जाए तो सुविधा हो सकती है। लोगों ने बताया कि पश्चिमी यूपी के 50 प्रतिशत से अधिक अधिकारी व कर्मचारी जिले में कार्यरत है। हमेशा किसी न किसी को अपने जिले में जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed