{"_id":"6493384e95108a16c1022924","slug":"there-is-no-arrangement-for-drinking-water-in-phc-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-205-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पीएचसी में पीने के पानी की नहीं है व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पीएचसी में पीने के पानी की नहीं है व्यवस्था
Wed, 21 Jun 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी पीएचसी में नल की व्यवस्था न होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल निर्माणाधीन होने के बाद भी परिसर में एक भी नल की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मरीजों को पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि नगर पालिका बांसी में सभी सार्वजनिक स्थलों पर निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके बावजूद यहां प्याऊ की व्यवस्था नहीं की है। संबंधित वार्ड आर्य नगर के सभासद ध्रुवचन्द्र ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से लेकर देर रात तक काफी संख्या में मरीज व तीमारदारों का आना जाना लगा रहता है और यहां आने वाले लोगों के लिए पानी पीने की कोई व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल के बाहर जाकर लोगों को प्यास बुझाने के लिए पानी खरीद कर पीना पड़ता है, जिनके पास पैसा नहीं होता है उन्हें प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि प्याऊ की व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव नगर पालिका में दिया गया है। इसके बावजूद अस्पताल में प्याऊ की व्यवस्था नहीं होना काफी चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार जिम्मेदारों से कहने के बाद भी अभी तक अस्पताल में प्याऊ की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी की असुविधा होने के बारे में जानकारी नहीं है। अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की कमी नहीं रहेगी।
- डॉ. बीके अग्रवाल, सीएमओ