फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There is mourning in the house before the daughter's wedding

Siddharthnagar News: बेटी की शादी से पहले घर में मातम

Thu, 15 May 2025 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
There is mourning in the house before the daughter's wedding
इटवा। बेटी की शादी के लिए ट्रेन से आ रहे व्यक्ति से बुधवार देर रात गोंडा के समीप सामान व पैसा छीनकर धकेल दिया गया। ट्रेन से गिर जाने से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

शादी से पहले हुई इस मौत से घर में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोंडा की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इटवा थाने के भावपुर मीरा गांव निवासी अकबर अली (42) लुधियाना में लंबे समय से रहकर मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि उसकी सात बेटियों में से दूसरे नंबर की बेटी की शादी 21 मई को होनी थी।
विज्ञापन

घर में शादी की तैयारी चल रही थी। शादी के लिए वह सामान की खरीदारी करके दो बेटियों (सात व नौ वर्ष) के साथ घर भावपुरमीरा गांव ट्रेन से आ रहा था। बुधवार देर रात गोंडा रेलवे स्टेशन के आसपास कुछ लोगों ने सामान छीनते हुए उसे धक्का दे दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed