फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There is increased hope among the youth who are looking for police recruitment, exams will be held soon

Siddharthnagar News: पुलिस भर्ती देखने वाले युवाओं की बढ़ी उम्मीद जल्द होगी परीक्षा

Sat, 08 Jun 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
There is increased hope among the youth who are looking for police recruitment, exams will be held soon
पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होने से निराश थे अभ्यर्थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। पुलिस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों की उम्मीद अब सरकार से बढ़ गई है। पेपर लीक के बाद निरस्त हुई परीक्षा फिर से होने की उम्मीद को लेकर युवा पूरी शिद्दत से तैयारी में जुट गए हैं। सीएम योगी की ओर से जल्द नौकरी के लिए वैकेंसी निकालने के बयान के बाद युवाओं का उत्साह बढ़ गया है। उनका कहना है कि अब परीक्षा हो जाएगी।

पुलिस में कांस्टेबल पद पर बीते 17 व 18 फरवरी को 22 केंद्रों पर 50 हजार से अधिक बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था। लेकिन पेपर लीक होने के चलते परिणाम ही नहीं आया। इससे युवा निराश हो गए थे। परीक्षा के कुछ ही समय बाद लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग गई। इस वजह से परीक्षा नहीं हो पाई थी। लेकिन चुनाव संपन्न होने के साथ ही परीक्षा होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

इधर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जल्द ही सरकारी नौकरी में रिक्त पदों को भरने के लिए कहा है। इससे युवाओं की उम्मीद और बढ़ गई है।

---

पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी एक साल से कर रहे हैं। फरवरी में दी गई परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन था। घर में प्रश्नपत्र की जांच की थी। अच्छे अंक आने के आसार थे। लेकिन परीक्षा रद्द हो गई। उसके बाद से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विपिन शुक्ल, निवासी सेमरा बनकसिया
---

पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा अच्छी रही थी। परीक्षा के बाद पूरा भरोसा था कि चयन हो जाएगा, लेकिन परीक्षा के रद्द होने से अरमानों में पानी फेर गया। दोबारा परीक्षा की तैयारी में लगे हैं। सरकार ने जल्दी ही परीक्षा की तारीख घोषित करने को कहा था। उसका ही इंतजार है।

हरीश यादव, निवासी हिजुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed