फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There is a problem in booking, due to compulsion, people are buying cylinders in black.

Siddharthnagar News: शिकायत के बाद नगर में सिलिंडर वितरण हुआ, गांवों में इंतजार

Sat, 14 Mar 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
There is a problem in booking, due to compulsion, people are buying cylinders in black.
भटनी। नगर स्थित सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी पर शिकायत के बाद नगर क्षेत्र में शुक्रवार को सिलिंडर का वितरण किया गया, जबकि गांवों के उपभोक्ताओं को अब भी इंतजार करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। साथ ही अगले तीन दिनों तक केवाईसी अपडेट नहीं करने के नोटिस चस्पा करने को लोगों ने मनमानी बताया है। भटनी नगर के सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी के जिम्मेदारों के लापरवाही चलते क्षेत्र में लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। बृहस्पतिवार को नगरवासियों के जिलाधिकारी से शिकायत के बाद शुक्रवार को नगर में सिलिंडर वितरण किया गया। वहीं ग्रामीणों क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अभी सिलिंडर वितरण नहीं किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि पहले केवाईसी के नाम पर परेशान किया गया और अब तीन दिनों तक इसे रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि एजेंसी कर्मियों की मनमानी से उपभोक्ताओं को बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के अनुसार मोबाइल से गैस बुकिंग कराने के बाद एजेंसी कर्मी टोकन बांट रहे हैं और उसी के आधार पर सिलिंडर वितरण किया जा रहा है। इससे कई बार एजेंसी पर आना पड़ रहा है। आरोप है कि गैस गोदाम पर शुक्रवार सुबह से लोग लाइन लगाकर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed