{"_id":"64ce87d416450883150a3f46","slug":"there-is-a-possibility-of-an-accident-due-to-a-pit-adjacent-to-the-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-2534-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क से सटे गड्ढे से हादसे की आंशका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क से सटे गड्ढे से हादसे की आंशका
Sat, 05 Aug 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर चौखड़ा बाजार में सड़क के किनारे बने गड्ढे से हादसे की आशंका बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार इससे बेखबर हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बेवा-डुमरियागंज, इटवा-ढेबरुआ मार्ग के राज्य मार्ग घोषित होने पर काफी खुशी जताई थी। वे सोच रहे थे कि अब चौड़ी सड़कों का निर्माण होगा। उनकी सोच फलीभूत भी हुई।
आबादी भाग में सीसी व शेष में डामरीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ। इसी के तहत चौखड़ा की आबादी भाग में दो सौ मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य हुआ। सीसी रोड के किनारे दो मीटर चौड़ी पटरियां बनाई गई हैं। निर्माण के कुछ दिन तक यह ठीक रहा। कुछ दिनों बाद रखरखाव के अभाव में पटरियों की मिट्टी बह गई और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। आमने-सामने वाहन आने की स्थिति में चालकों को पटरियों पर जाने से हादसे का खतरा रहता है। इन सबके बावजूद विभागीय अधिकारी गड्ढों को भरने की कोई पहल नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आशीष भारद्वाज का कहना है कि जल्द ही उसे सही करवा दिया जाएगा।