{"_id":"62c487a8bd1d2a4eee6da314","slug":"theft-in-two-shops-two-hundred-meters-away-from-the-police-station-siddharthnagar-news-gkp4427361160","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर दो दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर दो दुकानों में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर दो दुकानों में चोरी
बिस्कोहर/कठेला। कठेला समय माता थाने से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित आटो पार्ट्स की दो दुकानों से चोरों ने नकदी और कई सामान चुरा लिया। चोरों ने सोमवार रात एक दुकान का ताला तोड़कर और दूसरी में सेंध लगाकर चोरी की। सुबह दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के कठेला बाजार निवासी मोहसिन की ऑटो पार्ट्स की दुकान है। कठेला गर्वी के टोला बीबीनगर निवासी अनीस मिस्त्री हैं। इनकी भी वहीं दुकान है। दोनों दुकानें थाने से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर हैं। सोमवार शाम को आठ बजे के करीब दुकान बंद करके लोग अपने घर चले गए। रात को ही चोरों ने हसन की दुकान के पीछे लगे दरवाजे व चैनल के ताले तोड़ दिए और दुकान के अंदर रखी नकदी तथा कुछ पार्ट और अनीस मैकेनिक की दुकान में सेंध काटकर कई सामान को चुरा लिया।
सुबह करीब सात बजे जब दोनों दुकानों के मालिक वहां पहुंचे, तब चोरी की जानकारी हुई। दोनों दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ कठेला सौदागर राय ने बताया कि मामले की जानकारी है। मामला संदिग्ध लग रहा। चोरी जैसी कोई बात नजर ही नहीं आ रही। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।