फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The young woman committed suicide after being traumatized by an attempted rape.

Siddharthnagar News: दुष्कर्म की कोशिश से आहत होकर युवती ने की थी खुदकुशी

Mon, 29 Dec 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The young woman committed suicide after being traumatized by an attempted rape.
कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 दिसंबर को एक युवती की खुदकुशी के मामले में नया मोड़ आ गया है। रविवार को युवती के भाई ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पड़ोस के युवक की उसकी बहन पर बुरी नीयत थी।
विज्ञापन

उसने घर में घुसकर बहन से दुष्कर्म की कोशिश की, जिससे आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। एसपी के आदेश पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
युवती के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को पड़ोस का एक युवक करीब एक साल से परेशान कर रहा था। 25 दिसंबर की सुबह करीब नौ बजे परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। उस समय आरोपी घर में घुस गया था और बहन के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इसी दौरान मां घर पहुंच गई तो युवक भाग निकला। मां आरोपी के घर शिकायत करने गई तो उसके परिजनों ने उन्हें भगा दिया।
विज्ञापन

इस घटना से बहन आहत थी और उसने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed