{"_id":"b5e3b7be46521e742693b6bfc87a4c42","slug":"the-young-man-s-death-suspicion-of-death-from-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, ठंड से जान जाने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत, ठंड से जान जाने का शक
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोपड़ी में सो रहे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घरवाले अस्पताल लेकर गए लेकिन इलाज की कोशिशों के बीच उसने दम तोड़ दिया। घरवाले ठंड से मौत मान रहे हैं, हालांकि प्रश्ाासन ने पुष्टि नहीं की है।
भनवापुर ब्लाक के सिकटा डिहवा गांव निवासी 30 वर्षीय करम हुसैन मंगलवार की रात अपनी झोपड़ी में सोया हुआ था। इस बीच उसे ठंड लग गई। तबीयत बिगड़ने पर पत्नी नसीबुन उसे नजदीक के निजी अस्पताल ले गई, वहां के चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने की सलाह दी।
सुबह नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने करम को मृत घोषित कर दिया। नया पीएचसी के चिकित्सक डा.मुस्तकीम अंसारी के मुताबिक करम को सुबह साढ़े आठे बजे अस्पताल लाया गया था। उसका शरीर ठंड से जकड़ा हुआ था। ठंड से ही उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में पत्नी नसीबुन, पुत्र 10 वर्षीय शेरमोहम्मद व गुलाम नवी और तीन लड़कियां हैं। करम परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। तहसीलदार शंभूशरण श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने पर लेखपाल को मौके पर भेजा गया था। चुनाव ड्यूटी के कारण लेखपाल की रिपोर्ट नही मिल पाई है। रिपोर्ट देखकर बता पाएंगे। वैसे भी अभी इतनी ठंड नहीं कि मौत हो सके।