{"_id":"6a50124377bbc0bcec0c7fe3","slug":"the-wedding-pavilion-is-ready-tomorrow-500-couples-will-embark-on-a-new-journey-in-life-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161016-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मंडप तैयार, कल 500 जोड़े करेंगे जीवन की नई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मंडप तैयार, कल 500 जोड़े करेंगे जीवन की नई शुरुआत
Fri, 10 Jul 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम स्थाल का निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नौगढ़ के बीएसए ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन
पात्र जोड़ों को भेजी गई सूचना, प्रशासन ने पूरी की बैठने, सामग्री वितरण और अन्य व्यवस्थाएं
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय नौगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीएसए ग्राउंड में शनिवार को 500 जोड़े एक-दूसरे के साथ नए जीवन की शुरुआत करेंगे। समारोह को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन करने वाले पात्र जोड़ों को समारोह में शामिल किया गया है। विभागीय जांच में पात्र पाए गए जोड़ों का ही विवाह कराया जाएगा। लाभार्थियों को निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए सूचना भेजी जा रही है।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी शिवशरप्पा जीएन ने मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ बीएसए ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। विकासखंडवार लाभार्थियों के बैठने की व्यवस्था कराने के साथ ही संबंधित स्थानों पर बैनर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने सामग्री वितरण स्थल पर भी व्यवस्था दुरुस्त रखने और लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्री की सूची का बैनर लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि समारोह व्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न हो सके।
समाज कल्याण विभाग ने विवाह स्थल पर मंडप, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, भोजन, पेयजल और सामग्री वितरण समेत अन्य इंतजाम पूरे कर लिए हैं। विकासखंडवार लाभार्थियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है, जिससे समारोह के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ राहुल सिंह, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, नगर पालिका सिद्धार्थनगर के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।