फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The wait is over...construction of station begins in Khesraha

Siddharthnagar News: इंतजार खत्म...खेसरहा में स्टेशन का निर्माण शुरू

Sun, 19 Jan 2025 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
The wait is over...construction of station begins in Khesraha
खेसरहा क्षेत्र के पीढ़िया गांव में रेलवे लाइन पर स्टेशन निर्माण कार्य में निर्माणधीन गोदाम। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन बिछाने के कार्य में तेजी आ गई है। रेलवे ने इस प्रोजेक्ट के तहत टेंडर प्रक्रिया पूरी कर खेसरहा में स्टेशन बनाने के तहत निर्माण सामग्री का गोदाम बनाकर मिट्टी की पटाई का कार्य किया जा रहा है। वहीं बांसी में गौरी गांव के पास छितौना व कोल्हुआ चकवा ग्रामसभा के मध्य रेलवे स्टेशन के लिए भूमि अधिग्रहीत की गई है।
विशेष प्रोजेक्ट का दर्जा मिलने के बाद इस परियोजना ने गति पकड़ ली है। लंबे इंतजार के बाद बांसी व खेसरहा कस्बे के रेललाइन से जुड़ने की प्रक्रिया शुरू होने से स्थानीय लोगों में उत्साह है। खलीलाबाद से बहराइच तक 240 किमी लंबी नई रेल बिछाने के कार्य को अक्तूबर 2018 में मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन

इस परियोजना के लिए 4940 करोड़ रुपये लागत की स्वीकृति मिली है। इसको वर्ष 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के बांसी व डुमरियागंज क्षेत्र से गुजरने वाली नई रेल लाइन के लिए दोनों तहसीलों के 85 गांव के किसानों की भूमि अधिग्रहीत होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बांसी तहसील के 22 गांवों के किसानों की भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। पांच गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शेष विशेष प्रोजेक्ट में शामिल 25 गांव के किसानों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है।
इसके अलावा डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के 44 गांवों के किसानों की भूमि अधिग्रहण के लिए भौतिक सत्यापन हो चुका है। रेल विभाग की तरफ से इन गांवों की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके बाद निर्माण शुरू होगा।
नई रेल लाइन परियोजना को पूरा करने के लिए कार्य को दो फेज में बांटा गया है। पहले चरण में खलीलाबाद से बांसी तक का कार्य पूरा करना है। दूसरे फेज में बांसी से बहराइच तक का कार्य शामिल है।
पहले फेज में पांच वर्ष में भौतिक सत्यापन के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई। भौतिक सत्यापन के बाद जिले में सामाजिक समाघात सर्वे में ही अधिक समय लग जाने के कारण भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में देरी हो चुकी है।
फिलहाल पहले फेज के लिए खलीलाबाद से बांसी तक रेल लाइन बिछाने और स्टेशन निर्माण के लिए आवश्यक 263 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित हो चुका है। पूरी परियोजना के लिए 1174 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। बांसी से बहराइच के मध्य रेल लाइन के फेज-दो कार्य को भारत सरकार के विशेष प्रोजेक्ट का दर्जा देने से कार्य में तेजी आ गई है।
इस नए रूट पर बनेंगे 16 रेलवे स्टेशन 12 हाल्ट : नई रेल लाइन परियोजना में संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच में कुल 32 स्टेशन होंगे। इसमें चार जंक्शन, 16 क्रॉसिंग स्टेशन और 12 हाॅल्ट होंगे।
बांसी, खेसरहा, डुमरियागंज, बंजरहा, बरदेहरा, भिंगा, लक्ष्मनपुर, गोडपुरवा, इकौना, श्रावस्ती, खगईजोत, श्रीदातगंज, उतरौला, भग्गोभार, मेहदावल और भगौली बाजार में स्टेशन बनाया जाएगा।

इनके अलावा छोटे स्थानों को रेललाइन से जोड़ने के लिए 12 हाल्ट स्टेशन बनेंगे। नई रेल परियोजना में दो बड़े पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही 118 अन्य छोटे व मझौले पुलों का निर्माण होगा। इसमें 32 मझोले और 86 छोटे पुलों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed