फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The team reached the toilet to investigate, but returned after not finding the records.

Siddharthnagar News: शौचालय जांच को पहुंची टीम, अभिलेख नहीं मिलने पर लौटी

Fri, 09 Feb 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
The team reached the toilet to investigate, but returned after not finding the records.
शोहरतगढ़। बढनी ब्लाॅक के ग्राम पंचायत गोल्हौरा मुस्तकहम में सामुदायिक शौचालय के अनियमितता की जांच अधूरी रह गई। शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर जांच करने पहुंचे जिला लेखा परीक्षा अधिकारी अभिलेख नहीं मिलने पर लौट गए। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी प्रभारी मनोरंजन घोष ने ग्राम सचिव को फाइल एक हफ्ते के अंदर प्रस्तुत करने को निर्देश दिया। कहा कि फाइल उपलब्ध होने पर इस मामले की जांच की जागी।
विज्ञापन

शहर के भीमापार निवासी आरटीआई कार्यकर्ता प्रशस्त उपाध्याय ने 21 दिसंबर 2023 को डीएम को शिकायत पत्र देकर बढनी ब्लाॅक के ग्राम गोल्हौरा मुस्तकहम गांव में वित्तीय वर्ष 20-21 में निर्मित हुए सामुदायिक शौचालय में अनियमिता का आरोप लगाया था। आरोप यह था कि सामुदायिक शौचालय के लिए गड्ढा का निर्माण नहीं कराया गया और निर्माण में मानकविहीन सामग्री प्रयुक्त हुई। जिससे शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। मामले को संज्ञान में लेकर डीएम पवन अग्रवाल ने जिला लेखा परीक्षा अधिकारी को मौके की जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला लेखा परीक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच की। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी प्रभारी मनोरंजन घोष ने कहा कि डीएम के आदेश पर ब्लॉक के तकनीकी सहायक के साथ सामुदायिक शौचालय की मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच कर ली गई है। लेकिन ग्राम सचिव द्वारा मटेरियल व इस्टीमेट का फाइल उपलब्ध नहीं कराने की वजह से जांच अपूर्ण है। अभिलेख मिलने के बाद इसकी फिर से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed