फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The sun's intensity... the mercury crossed 36 degrees.

Siddharthnagar News: सूरज के तेवर तेज... पारा 36 डिग्री के पार पहुंचा

Wed, 13 May 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 13 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The sun's intensity... the mercury crossed 36 degrees.
सुबह से चटक धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, राहत के लिए जूस और नदी का सहारा
विज्ञापन

भनवापुर/सिद्धार्थनगर। जिले में बारिश के बाद मिली राहत अब खत्म होती नजर आ रही है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिन चढ़ने के साथ तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तेज धूप के चलते दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं और लोग घरों में दुबके रहे।
पिछले तीन दिनों तक हुई बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन सोमवार से गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए। मंगलवार को सुबह से निकली चटक धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्म हवा के थपेड़ों के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर ढककर और चेहरे को कपड़े से बचाते नजर आए। वहीं कई युवा गर्मी से राहत पाने के लिए राप्ती नदी में पहुंच गए और पानी में डुबकी लगाकर राहत महसूस करते दिखे।
विज्ञापन

-----------
गन्ने का रस और आम का पना बना सहारा
भीषण गर्मी के बीच गन्ने का रस, आम का पना और खीरा-ककड़ी लोगों को राहत दे रहे हैं। जूस और ठंडे पेय की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। लोगों का कहना है कि तेज गर्मी में थोड़ी देर की राहत के लिए यही सबसे आसान सहारा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed