{"_id":"66158e1dab2edc8b780efcb4","slug":"the-student-died-due-to-neck-strain-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-115588-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गले में खिंचाव से हुई थी छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गले में खिंचाव से हुई थी छात्रा की मौत
Wed, 10 Apr 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में सामने आया मौत का कारण
मोहाना थाना क्षेत्र केे सिकरी बाजार का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी बाजार निवासी बीए की छात्रा की मौत गले में खिंचाव से हुई थी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। वहीं, लोगों में चर्चा है कि सेमस्टर परीक्षा में नंबर कम आया था। इसी वजह से आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।
क्षेत्र के तुरकौलिया गांव निवासी हरेंद्र पांडेय पिछले कई साल से क्षेत्र के ही सिकरी में मकान बनाकर रह रहे थे। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली उनकी बेटी शिया पांडेय की कमरे में छत के कुंडे के सहारे लटका हुआ शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में खिंचाव से मौत की बात सामने आई है।
लोगों में चर्चा है कि शिया पढ़नेमें बहुत तेज थी। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी। आशंका जताई जा रही है कि हाल ही में आए सेमस्टर मेें परीक्षा में उसका नंबर कम था, हो सकता है कि इसलिए उसने आत्मघाती कदम उठा लिया होगा। हालांकि परिवार के लोग इस घटना से आहत हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहाना जीवन त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में खिंचाव से मौत आई है। पोस्टमार्टम कराकर शव को सौंप दिया गया है।