{"_id":"61c4b16db6e9f6467e4a85e3","slug":"the-strike-of-employment-servants-continued-for-the-fourth-day-siddharthnagar-news-gkp421001017","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार सेवकों का धरना चौथे दिन भी रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार सेवकों का धरना चौथे दिन भी रहा जारी
विज्ञापन

मांगों को लेकर उसका ब्लॉक परिसर में हैं आंदोलनरत
उसका बाजार(सिद्धार्थनगर)। स्थानीय ब्लॉक परिसर में मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन का बेमियादी धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। ब्लॉक अध्यक्ष नवल किशोर गुप्ता की अगुवाई में रोजगार सेवक धरने पर जमे रहे।
प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर 27 दिसंबर को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मानदेय बढ़ोत्तरी सहित कई मांगों की घोषणा के बाद भी आदेश निर्गत नहीं कर रही है। इससे ग्राम रोजगर सेवकों में आक्रोश है।
26 दिसंबर तक रोजगार सेवकों की जायज मांगों को नहीं माना गया तो पूरे जनपद के रोजगार सेवक जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान महामंत्री शैलेश मणि त्रिपाठी, संतोष जायसवाल, मो. अशफाक मेकरानी, मीना यादव, रेखा यादव, मनोज कुमार, राम सुभग, प्राची शुक्ला, रामशब्द यादव, श्रावण कुमार, अंजना तिवारी, अवनीश कुमार, श्यामू गुप्ता, अब्दुल कलाम आदि मौजूद रहे।