फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   the stabber of sikshamitra arrested

शिक्षामित्र व पति पर हमला करने वाले पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Thu, 21 Nov 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
the stabber of sikshamitra arrested
फोटो-66
विज्ञापन

शिक्षामित्र व पति पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार
खेसरहा थाना क्षेत्र के देउरी गांव निवासी आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
पति-पत्नी का चल रहा मेडिकल कॉलेज में इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। शिक्षामित्र और उसके पति पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर खेसरहा पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसे बुधवार को ही हिरासत में ले लिया था। गुरुवार को तहरीर मिलने के बाद आरोपी को पुुलिस ने जेल भेज दिया है।

बता दें कि क्षेत्र के ग्राम मधुआपुर निवासी अर्चना गौड़ (34) क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुपौली में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। वह बुधवार को अपने पति संजय गौड़ के साथ बेलौहा बाजार में आ रही थीं। उसी समय ग्राम देउरी निवासी फैसल ने चाकू से हमला कर पति-पत्नी को बुरी तरह से घायल कर दिया। जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते हमलावर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां से भी प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जहां दोनों को इलाज चल रहा है। गुरुवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी फैसल निवासी देउरी थाना खेसरहा के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ यशवंत कुमार सिंह, एसआई राजेश कुमार, आरक्षी विजय प्रकाश, मोहम्मद सलमान, राहुल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed